फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम अंक आने पर छात्र ने लगाई फांसी

Sun, 22 May 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कम अंक आने पर एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया है। शनिवार दोपहर सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। अछनेरा की जगन बिहार कालोनी निवासी गगन अग्रवाल (17) पुत्र संजय अग्रवाल ने अपना परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्ट में अपनी कम प्रतिशतता देख छात्र काफी निराश हो गया। इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे वह अपने घर के एक कमरे में चला गया। वहां उसने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए कुछ देर बाद ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि छात्र फीरोजाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा में कम अंक आने के कारण वह मानसिक तनाव में आ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें