फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अगवा किशोरी के बारे में मिले अहम सुराग

Tue, 21 Feb 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के एक गांव से अगवा किशोरी के बारे में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश के लिए जल्द ही पंजाब जाएगी। कुछ दिनों पूर्व तीन सगी बहनें गायब हो गईं थीं। पुलिस ने दो को ढूंढ निकाला है, वहीं तीसरी की तलाश अभी जारी है।
कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की तीन पुत्रियां दो नाबालिग व एक बालिग गायब हो गईं थीं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तीनों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने एक किशोरी को कुछ दिन पहले बीकानेर से ढूंढ निकाला। वहीं दो दिन पूर्व बालिग बहन और उसके प्रेमी को अगवा करने के मामले मेंं पकड़ने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। उक्त मामले में अभी तक दो बहनें पुलिस ढूंढ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस को तीसरी नाबालिग के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उसकी तलाश के लिए एक टीम पंजाब के लिए रवाना होगी। प्रभारी निरीक्षक जय श्याम शुक्ला का कहना है कि दो बहनें मिल चुकीं हैं। तीसरी की तलाश तेजी के साथ जारी है, जल्द ही उसे भी सकुशल ढूंढ लिया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें