कासगंज। सोरोंजी ब्लॉक के ग्राम श्यामसर में यूनिसेफ व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माता बैठक आयोजित की गई। जिसमें नियमित टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवाराेें को टीकाकरण का महत्व समझाकर जागरूक किया। इसके बाद 4 परिवारोें ने अपने बच्चों का टीकाकरण करा लिया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय व सामुदायिक स्तरीय व माता बैठक आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य टीकाकरण से मना करने वाले विरोधी परिवार को मनाकर टीका लगवाना, और समुदाय में टीकाकरण के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए बैठक आयोजित की जा रही है। जिससे मना करने वाले परिवार को समझाया जा सके।
यूनिसेफ ब्लॉक मोबलाइज़र जावेद ने गांव श्यामसर के प्राइमरी स्कूल में माता बैठक की। टीकाकरण से मना करने वाले चार परिवारों को टीकाकरण के फायदे गिनाकर उनमें फैली हुई भ्रांतियों को दूर कर टीकाकरण करवाने के लिए राजी किया, साथ ही साथ ही गर्भवती माताओं को प्रसव पूर्व होने वाली 4 एएनसी जांच के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को होने वाली हेपाटाइटिस बी, टीबी, काली खांसी, गलघोटूं, निमोनिया, खसरा रुबैला, रोटावायरस जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में जागरूक किया।