कासगंज। आवास विकास कॉलोनी के भगवान श्री परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आरएसएस के विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा ने होली पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार रिश्तों में रंग घोलने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए। इस दौरान समाज के लोगों ने एक दूसरे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में गौरीशंकर शर्मा, नीरज शर्मा, चक्रेश गौड़, सीबी दुबे, अनुपम त्रिपाठी, गिर्राज किशोर, नीरज भारद्वाज, प्रमोद मिश्रा, विशाल पांडेय, दिनेश मिश्रा, अरविंद पांडेय, बिल्लू पंडित, सुधेश शर्मा, कमलेश पंडित, मिशाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।