फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपरिपक्व नेता हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव: राजभर

सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार की देर शाम करहल में प्रेमचंद्र कश्यप के आवास पर पत्रकारों से बात की।उन्होंने कहा कि सपा ने हमें तलाक दे दिया, जो हमने मंजूर कर लिया है।चौथे चरण के चुनाव में कश्यप, सैनी माली बिरादरी को टिकट नही दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करहल। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार की देर शाम करहल में प्रेमचंद्र कश्यप के आवास पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सपा ने हमें तलाक दे दिया, जो हमने मंजूर कर लिया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह और अखिलेश में जमीन आसमान का फर्क है। नेताजी सबको साथ लेकर चलते रहे, लेकिन अखिलेश अपरिपक्व नेता हैं, वह लोगों को साथ लेकर नहीं चलते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश की वजह से ही हम 2022 विधानसभा चुनाव में नहीं जीत पाए। सपा अपने ही गढ़ में हार गई जबकि हमने पूर्वांचल में बीजेपी का कई जिलों में खाता नहीं खुलने दिया है। हमने अखिलेश को सलाह दी थी कि अमुक जिले में इन लोगों कमान दो। लेकिन कोई तवज्जों नहीं दी गई। चौथे चरण के चुनाव में कश्यप, सैनी माली बिरादरी को टिकट नही दिया गया। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना जरूरी है जो होनी चाहिए। तभी हर किसी को अपना हक मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र्पति पद के लिए यशवंत सिन्हा ने हमसे वोट नहीं मांगा। जबकि जयंत चौधरी को और स्वामी प्रसाद मौर्य से वोट मांगा। जब पत्रकार आयोग के गठन की बात आती है तो सब नेता मुकुर जाते हैं। कोरोना काल में पत्रकारों ने जान की बाजी लगाकर अपना काम किया। सुभासपा अकेले अपने दमपर अगला चुनाव लड़ेगी। उन्होंने गंभीर बीमार चल रहे मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें