इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का चुनाव अग्रसेन भवन लोहामंडी में चल रहा है। यहां 1500 डॉक्टर चुनाव में भाग ले रहे हैं। अभी तक 187 डॉक्टरों ने मतदान का उपयोग किया है। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अनूप दीक्षित और डॉक्टर मुकेश गोयल के बीच मुकाबला है। वहीं सचिव पद के लिए डॉक्टर पंकज नगायच और डॉक्टर रविंद्र भदौरिया आमने सामने हैं।
चुनाव संचालन समिति के डॉक्टर सुधीर धाकरे ने बताया कि 6:00 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। देर शाम को ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा।