फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 24 घंटे की कार्रवाई में 53 मुकदमे, फिर भी माफिया पकड़ से दूर

Fri, 26 Aug 2022 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

चंबल सेंड, डस्ट और गिट्टी का अवैध परिवहन रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया था।  54 डंपर पकडे़ लेकिन माफिया अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।  
 
विज्ञापन
जांच के लिए हाईवे पर वाहनों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से आगरा में होने वाले चंबल सेंड, डस्ट और गिट्टी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर एक के बाद एक 54 डंपर पकडे़। 53 मुकदमे भी दर्ज किए गए। 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन माफिया अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि मुकदमे में माफिया भी आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास करेगी।

अवैध परिवहन के मामले में पकड़े 54 डंपर

पुलिस ने पिछले दिनों डंपरों की नंबर प्लेट पर कालिख पोतकर अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई की थी। डंपरों को सीज किया गया था। मुकदमे दर्ज किए गए थे। बुधवार को भी अभियान चलाया। इसके बाद 54 डंपरों को अवैध परिवहन के मामले में पकड़ लिया गया।

कागज भी पूरे नहीं

एसपीआरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि थाना सैंया में 8, इरादतनगर में 26, मलपुरा में 18 और फतेहाबाद में एक मुकदमा दर्ज किया गया। डंपरों को चालक और क्लीनर छोड़कर भाग गए थे। मात्र छह ही पकड़े गए। उन्हें जेल भेजा गया। सीज किए गए 54 डंपर में किसी पर नंबर प्लेट खराब थी तो किसी पर कागजात पूरे नहीं थे। अवैध परिवहन और नंबर प्लेट के मामले में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया, जबकि ओवरलोडिंग के मुकदमों पुलिस वादी बनी है। मुकदमे में चालक और गाड़ी मालिक आरोपी बनाए हैं।

परमिट होंगे निरस्त, लगेगा जुर्माना

वहीं जांच में पता चला कि डंपर बीएस परमार, कंसाना, तोमर और आरएस उपाध्याय चलवाते हैं। उनको भी आरोपी बनाया गया है।  परिवहन विभाग की ओर से परमिट निरस्त किया जाएगा। व्यवसायिक कर लगाया जाएगा। इसके साथ ही कोर्ट और जिलाधिकारी की ओर से जुर्माना लगेगा। यह एक से तीन लाख तक का होगा। ऐसे में डंपरों को रिलीज कराना भी आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें