फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी भूमि से हटवाया अवैध कब्जा

Wed, 07 May 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर के बधारी कलां में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराती राजस्व टीम।
विज्ञापन
सहावर। तहसील क्षेत्र के गांव मिडौल बुजुर्ग में स्थित राजस्व टीम ने सरकारी चरागाह की 92 बीघा जमीन पर 50 वर्ष से जारी अवैध कब्जे को हटवा दिया। दोबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।चरागाह की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत तहसीलदार संदीप चौधरी को मिली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार के निर्देशन पर राजस्व टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बुधवार को कानूनगो जगबीर सिंह, लेखपाल मोहम्मद जावेद, लेखपाल जिकारूल हसन, लेखपाल सोबेंद्र बाबू पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान अवैध कब्जा को हटवाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोगों ने खुद ही कब्जा हटा लिया। तहसीलदार संदीप चौधरी ने बताया सरकारी चरागाह की जमीन से अवैध कब्जे को हटवा दिया गया है। लगभग 50 वर्षों से भूमाफिया द्वारा कब्जा किया गया था। पुन: कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें