फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल के बीहड़ में लकड़ी की अवैध कटाई, ग्रामीणों ने लोडर पकड़ा

Tue, 30 Dec 2025 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव बरेड़ा में चंबल के बीहड़ क्षेत्र में लकड़ी की अवैध कटाई हो रही थी। कुछ लोग हरे पेड़ों को काटकर लोडर में भरकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने लकड़ियों से भरे लोडर वाहन को पकड़ लिया और पेड़ों की कटाई का विरोध किया। साथ ही वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच के बाद लकड़ियों से भरे लोडर को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चंबल के बीहड़ क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई लगातार होती रहती है। वन विभाग की टीम कोई कार्रवाई नहीं करती है। मामले में रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें