दयालबाग पोइयाघाट पर बने अवैध निर्माण के गेट पर सत्संगियों ने सील करके नोटिस लगा दी।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के पोइया घाट पर यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण और पार्क के नाम पर सड़क बनाने, कंटेनर लगाने और नदी की धारा में राधास्वामी सत्संग सभा के बोर्ड लगाने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के पास पहुंच गया है। 18 अगस्त को इस पर सुनवाई होनी है।
तीन माह के अंदर राधास्वामी सत्संग सभा ने डूब क्षेत्र में जो निर्माण किए हैं, उसके सभी फोटो और फाइलें एनजीटी के पास पहुंचाई गई हैं। राधास्वामी सत्संग सभा ने भी इस मामले में एक याचिका दायर की है। उसी याचिका के जवाब में एनजीटी में फोटो वाले प्रमाणों को भेजा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की ढिलाई को भी सुनवाई में रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें - विश्व हाथी दिवस 2023: यहां आजाद जिंदगी जी रहे हैं 'गजराज', ऐसे की जाती है इनकी देखभाल
गांव में बन रही विरोध की रणनीति
अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सिकंदरपुर, मनोहरपुर, खासपुर, पोइया और इसके आसपास के गांवों के लोग आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। वो राधास्वामी सत्संग सभा के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण, उनके रास्ते रोकने से नाराज हैं। ग्रामीणों के बीच बैठकों का दौर जारी है। उनका मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी मांग को राजनैतिक समर्थन मिल सकता है।