फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नटराजपुरम में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, दो दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए कमला नगर क्षेत्र के नटराजपुरम में लोगों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। सोमवार को निगम की टास्क फोर्स ने अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व ने मौके पर जाकर कहा कि यदि दो दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो नगर निगम की टीम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगी। नटराजपुरम क्षेत्र में कई मकानों के आगे पक्के निर्माण कर लिए गए हैं, जिससे सड़क किनारे बनने वाली पटरी के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। निगम की ओर से पूर्व में ही इन अवैध निर्माणों को चिह्नित कर लाल निशान लगाए जा चुके हैं। सभी को नोटिस भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें