आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बुधवार को रकाबगंज वार्ड स्थित नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में अवैध निर्माण ध्वस्त किए। भवन संख्या-49ए (एलआईजी) के द्वितीय तल पर अनिल चौधरी के अवैध निर्माण को प्रवर्तन टीम ने ध्वस्त किया। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27 के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक व अवर अभियंताओं ने पुलिस बल, सचल दस्ते और लेबर के सहयोग से ध्वस्तीकरण कार्य कराया।