आगरा विकास प्राधिकरण ने एक्सप्रेस-वे जलेसर रोड पर 5000 वर्ग मीटर में अवैध रूप से विकसित कॉलोनी को शनिवार को ध्वस्त कर दिया।
जलेसर रोड स्थित मौजा नादऊ का इंदरवास छत्ता वार्ड में सुभाष बघेल ने करीब दो बीघा खेत पर अवैध कॉलोनी बनाई थी। प्लॉट खरीदारों ने निर्माण शुरू कर दिए। आगरा विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया था।
एडीए ने निर्माण कार्य रोकने का नोटिस दिया लेकिन निर्माण नहीं रोका गया था।