फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी आगरा जोन ने की तिरंगा यात्रा की अगुवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के मौके पर बुधवार को आईजी आगरा जोन ने कोतवाली से शुरू हुई तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। इस से पूर्व पिंक वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा ने शहर भर का भ्रमण कर लोगों में देश प्रेम व सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन

बुधवार को अमृत महोत्सव का समापन तिरंगा यात्रा के साथ किया गया। यात्रा की अगुवाई आईजी आगरा रेंज नचिकेता झा ने की। एसपी के साथ कोतवाली से शुरू की गई तिरंगा यात्रा को आईजी ने हरी झंडी दिखाई। महिला कर्मियों की पिंक वाहन यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईजी नचिकेता झा ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर जन संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व युवाओं की मौजूदगी रही। तिरंगा यात्रा को भव्य व एतिहासिक बनाने में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, कोचिंग सेंटर, स्कूल कॉलेज के युवाओं ने हिस्सेदारी की।
शहीदों की याद में बनाया जाए स्मारक
मैनपुरी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। ईशन नदी पुल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गोंसे होती हुई आवास विकास कॉलोनी के पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए तमाम हिंदुस्तानियों ने खुद को शहीद कर दिया। जिनकी बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आजादी के मतवालों ने अपना घर बार छोड़कर देश आजाद कराने के लिए खुद को कुर्बान किया है। शहीदों की यादगार के लिए मुख्यालय पर एक स्मारक बनाया जाना चाहिए। इस मौके पर महासचिव मेहजवी खानम, उदयराज, राजू यादव, मोनू ठाकुर, गौरव यादव, हिमांशु, आशीष, विशाल, अतुल कृष्ण, एसएस शाक्य, प्रशांत जैन, धनंजय, रविनेश मौजूद रहे। संवाद
आजादी का इतिहास युवा पीढ़ी को बताएं
मैनपुरी। दीवानी के न्यायिक सभागार में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गोष्ठी हुई। प्रभारी जिला जज वंशबहादुर यादव ने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी आजादी का इतिहास भूलती जा रही है। युवा पीढ़ी को आजादी का इतिहास बताया जाना चाहिए। नोडल अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा लगा तो दिया है। लेकिन तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए। शहीदों को हर कार्यक्रम से पूर्व याद करके उनको श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गौरव प्रकाश ने कहा कि गुमनाम रहे शहीदों को याद करके उनके लिए भी कार्यक्रम किए जाने चाहिए। इस मौके पर पूनम राजपूत, अनीता, पूनम त्यागी, चंपत सिंह, मीरा सिंह, भूलाराम, अमित सिंह, सत्येंद्र कुमार चौधरी नम्रता सिंह, रवि कुमार सागर, प्रियंका वर्मा, सत्या चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें