फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार धाम यात्रा जाना है तो अवश्य कराएं पंजीकरण

Sun, 02 Jun 2024 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चार धाम यात्रा करने के इच्छुक तीर्थयात्री पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण प्रकिया शुरू कर दी गई है। बिना पंजीकरण के यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पंजीकरण के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा वेबसाइट व मोबाइल एप जारी किए हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा चार धाम यात्रा 2024 के तीर्थ यात्रियों के लिए अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था लागू कर दी गई है। बगैर पंजीकरण के यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने एडवाइजरी भी जारी की है। कमिश्नर चैत्रा वी. द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में डीएम सुधा वर्मा ने बताया कि कासगंज से चार धाम यात्रा 2024 पर जाने के इच्छुक श्रद्वालु जन अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। पंजीकरण कराने के बाद ही चार धाम यात्रा पर जाएं। वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php अथवा मोबाइल एप Tourist care Uttarakhand पर पंजीकरण कराया जा सकता है। बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को निर्धारित चेक प्वाइंट्स पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें