कासगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते आरपीएफ पोस्ट कमांडर आरपी सिंह।
कासगंज। रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। ट्रेन में संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई। आरपीएफ पोस्ट कमांडर आरपी सिंह के अनुसार स्टेशन पर ट्रेनों में चेकिंग की गई। उन्होंने कहा कि स्टेशन और ट्रेन में संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति के दिखाई देने पर रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस को सूचना दें। ट्रेन में अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिया गया खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें। ऐसा करके जहरखुरानी से बचा जा सकता है।