फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जश्न के नाम पर हुड़दंग किए तो जाएंगे जेल

Sat, 30 Dec 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नए साल का आगाज होने जा रहा है। लेकिन जश्न के नाम पर हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने साफ कर दिया है कि खुशियां मनाएं लेकिन ख्याल रखें कि दूसरे को परेशानी न हो। सुरक्षा को लेकर चौराहों से लेकर गली मोहल्लों में पुलिस की टीमें सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 की विदाई और नए साल 2024 के आगाज को लेकर खासकर युवा वर्ग उत्साहित है। 31 दिसंबर को कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन होगा वहीं लोग अपने अपने तरीके से नए साल की खुशियां मनाएंगे। इन सब के बीच पुलिस प्रशासन सतर्क है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैयारी कर चुकी है। चौराहों से लेकर गली मोहल्लों में पुलिस की टीमें सक्रिय रहेंगी। सभी सीओ को अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। एसपी का कहना है कि नए साल की खुशियां मनाने वाले लोग इस बात का ख्याल रखें कि ऐसा कुछ न करें कि दूसरे व्यक्ति को परेशानी हो। जश्न के नाम पर हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। जो भी ऐसा करने की कोशिश करेगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक ओछी हरकत पहुंचा सकती है हवालात
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें रविवार को सक्रिय रहेंगी। इसके साथ ही अराजक तत्वों और नशे में हुड़दंग करने वालों पर खास नजर रहेगी। यदि जश्न के नाम पर कोई गड़बड़ी तो हवालात की हवा खानी होगी। शांति व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। इसलिए खास कर युवा ध्यान रखें कि ऐसी कोई हरकत न करें। जिसके चलते उन्हें कार्रवाई का सामना करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें