फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परीक्षा मेंं मिले अंक से नहीं संतुष्ट तो करा सकते हैं जांच

Mon, 22 Apr 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के नतीजों से काफी संख्या में परीक्षार्थियों को खुशी मिली तो कुछ के निराशा हाथ लगी है। बच्चों को उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले हैं। ऐसे में असंतुष्ट छात्रों के लिए यूपी बोर्ड की ओर से जांच (सन्निरीक्षा) कराने का मौका दिया है। इसके लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र- छात्राओं के लिए परिषद की ओर से सन्निरीक्षा की व्यवस्था निर्धारित है। जिन बच्चों को अपने अंक कम लग रहे हैं वे इस व्यवस्था का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। परीक्षा के लिए छात्र -छात्राओं को हर विषय के लिए अलग-अलग पांच सौ रुपये शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए शुल्क अलग देना होगा।सन्निरीक्षा के लिए आवेदन से संबंधित सभी जानकारी परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपीडॉटईडीयूडॉटइन पर उपलब्ध है। सन्निरीक्षा के लिए अभ्यर्थी को आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा कराना होगा। क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन आवेदन सीधे अथवा कोरियर डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।आवेदन के विवरण को डाउनलोड करके मूल चालान के साथ सत्यापन को रजिस्टर्ड डाक से 14 मई तक भेजा जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद चालान जमा करके प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी संपर्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें