फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिंसा हो तो पुलिस की मदद लें महिलाएं

Tue, 13 May 2025 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर में ऑपरेशन जागृति के तहत महिलाओं को जानकारी देती पुलिस ।
विज्ञापन
कासगंज। महिला अपने साथ हिंसा होने पर तुरंत 1920 नंबर डायल करें और पुलिस की मदद लें। साथ ही झूठे मुकदमे दर्ज करवाने से बचें। यह सलाह मिशन जागृति के तहत थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान दी गई। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए। मिशन जागृति की टीमों एवं यूनिसेफ द्वारा सोमवार को जिले के संबंधित थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया गया। मिशन जागृति की टीमों ने बताया कि ऑपरेशन जागृति से महिलाओं, बालिकाओं को ऊंची उड़ान मिल रही है। इस दौरान महिलाओं एवं युवतियों से कहा कि कभी भी किसी के बहकावे और लालच में आकर कोई गलत कदम नहीं उठाएं। रंजिश निकालने के उद्देश्य से किसी को फंसाने के लिए झूठे और गलत आरोप नहीं लगाएं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि वर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें