फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक, टॉफी और साबूदाना के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।साथ ही दो विक्रेताओं को बिना लाइसेंस कारोबार करने पर नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
27एमएनपी-31-करहल में दुकान से केक का नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान केक, टॉफी और साबूदाना के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही दो विक्रेताओं को बिना लाइसेंस कारोबार करने पर नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

अभियान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व में चलाया गया। टीम सबसे पहले करहल के विपिन केक बेकरी का निरीक्षण किया। बेकरी बिना लाइसेंस के संचालित होते मिली। टीम ने यहां से केक का एक नमूना लेने के साथ ही नोटिस जारी किया है। इसके बाद बुझिया पुल के पास स्थित धर्मेंद्र किराना स्टोर से टॉफी और साबूदाना का नमूना लिया। यह दुकान भी बिना लाइसेंस के संचालित थी, दुकान स्वामी को टीम ने नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें