फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रास्ता नहीं बना तो मतदान बहिष्कार का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। नगर के एक मोहल्ले में गली निर्माण न होने से नाराज निवासियों ने मतदान के बहिष्कार का एलान कर दिया है। शनिवार को मोहल्ले के बाहर बैनर लगाकर उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने गली निर्माण होने पर ही मतदान करने की बात कही है। जीटी रोड पर रामलीला मैदान के पास डाक बंगले के बगल में रामनगर नाम से एक मोहल्ला बसा हुआ है। इसमें लगभग 50 परिवार निवास करते हैं। मोहल्ले तक जाने के लिए पूर्व में जीटी रोड से सौ मीटर का कच्चा रास्ता है। इसे पूर्व में सेना की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की बात कहकर समाप्त कर दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों के पास अब कोई रास्ता न होने के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने मतदान बहिष्कार का बैनर लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा जब तक रास्ता नहीं तब तक वोट नहीं। प्रदर्शन करने वालों में वेदराम सिंह, सुधीर फौजी, रवि, चरण सिंह, राजू, विमल, संदीप, बबलू, राजवीर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें