फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना मान्यता चलाए स्कूल तो होगी एफआईआर

Sat, 13 Apr 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही बिना मान्यता के स्कूल, कक्षाएं आदि के संचालन पर रोक लगाने के लिए विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिना मान्यता के चलने वाले विद्यालयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।स्कूल संचालक अन्य स्कूलों से साठगांठ करके बिना मान्य वर्ग के विषयों में छात्रों को प्रवेश ले लेते है। या फिर कम स्तर की मान्यता पर अधिक स्तर की कक्षाओं का संचालन किया जाता है। इस तरह के फर्जी वाड़े पर अंकुश लगाने के लिए विभाग का रुख सख्त है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विभाग को ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करके कार्रवाई करने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के बाद विभाग ने अपनी ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने कहा कि जिले में बिना मान्यता के कोई भी स्कूल संचालित नहीं होना चाहिए। छात्र-छात्राओं का प्रवेश मान्य वर्ग या विषय में ही लिया जाए। सभी विद्यालयों एवं संस्थाओं की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले स्कूलों के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें