आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने प्रयोगात्मक परीक्षा पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिन महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में 20 से अधिक छात्र पंजीकृत हैं, वहां प्रयोगात्मक परीक्षा सेल्फ केंद्र पर कराई जाएंगी। दो दिन में परीक्षकों के नाम महाविद्यालयों की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दिए जाएंगे। ये जानकारी समन्वयक प्रयोगात्मक परीक्षा प्रो. अनिल गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जिन महाविद्यालयों में छात्रों की संख्या 20 से कम है, उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं नोडल केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। आरबीएस कॉलेज के नोडल प्रभारी डॉ. दिग्विजय सिंह, बैकुंठी देवी गर्ल्स कॉलेज की डॉ. अनुपमा सक्सेना, इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस की प्रो. अचला गक्खढ़, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस की प्रो. रजनीश अग्निहोत्री, इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस की प्रो. देवेंद्र कुमार और डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के प्रो. बीपी सिंह को नोडल प्रभारी बनाया गया है।