बाह। बटेश्वर में बना मोक्षधाम बदहाल पड़ा है, टिनशेड का नामोनिशान नहीं बचा है, बरामदे के अवशेष रह गए हैं। बारिश में भीगते हुए शवों का अंतिम संस्कार मुश्किल हो जाता है। रखरखाव के अभाव में बदहाल पड़े मोक्षधाम का मामला विभिन्न स्तरों पर उठाए जाने के बाद भी संरक्षण नहीं हो रहा है। संरक्षण में वन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र बाधा बना हुआ है। शनिवार को डीएम के सामने मोक्षधाम की बदहाली का मामला उठा तो उन्होंने बताया तो प्रशासन ने वन विभाग की अनापत्ति का तर्क दिया। फरियादी बोले कि मोक्षधाम के निर्माण के वक्त ऐसा कोई रोड़ा नहीं अटका था। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि बटेश्वर मोक्षधाम का मामला उनके संज्ञान में नहीं था, स्थानीय प्रशासन से वन विभाग की एनओसी के लिए उन्होंने प्रस्ताव मांगा है। राजस्व और वन विभाग की टीम रखरखाव की बाधा को दूर करेगी।