फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सार्वजनिक भूमि पर हुआ कब्जा तो नपेंगे राजस्व कर्मी

Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की दशा में राजस्व कर्मी का उत्तरदायित्व होगा और प्रभावी कार्रवाई भी की जाएगी। भूमि संबंधी विवादों को अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारित करें। दोबारा कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शनिवार को यह निर्देश जिलाधिकारी अंजनी कुमार ने बिछवां और सदर कोतवाली में एसपी गणेश प्रसाद साहा की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस में कहे।जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस में अधिकांश शिकायतें सार्वजनिक, निजी भूमि पर कब्जे के संबंध में प्राप्त हो रही हैं। राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मी आपस में समन्वय स्थापित कर कब्जा करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करें। किसी भी दशा में सार्वजनिक भूमि, चकरोड, विद्यालय की भूमि, खलिहान, चारागाह, खाद के गड्ढों, तालाब की भूमि पर कब्जा न रहे। डीएम ने कहा कि बार-बार निर्देश के बाद भी सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा की शिकायत कम नहीं हो रही हैं। लग रहा है कि राजस्व कर्मी काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भविष्य में कहीं भी सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की शिकायतें प्राप्त हुई तो संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर दंडात्मक कार्यवाही होगी। प्राप्त शिकायतों पर पुलिस व राजस्व की टीम को मौके पर निस्तारण के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना स्तर ही शिकायतों के निस्तारण करना सुनिश्चित करें। थाने में आने वाले शिकायतकर्ता को गंभीरता के साथ सुनें और निस्तारण करें। शिकायतकर्ता से शालीनता के साथ पेश आएं। एसपी ने सदर कोतवाली और बिछवां थाने में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विवेचकों को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें