फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी हो तो ही घर से निकलें, जाम रहेंगे रास्ते

Sun, 21 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बसपा रैली - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 वैसे तो हर रोज ही शहरवासी सड़कों पर जाम की समस्या से दो-चार होते हैं। लेकिन छुट्टी वाले दिन रविवार को भी इससे मुक्ति नहीं मिलने वाली। कारण, शहर मेें दो बड़े आयोजन। पहला अमीन-अहल्मद की परीक्षा, इसमें 49 हजार अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ आएंगे। दूसरा, बसपा की रैली। इसमें पांच लाख से अधिक की भीड़ जुटने की संभावना जताई गई है। पुलिस के पास जाम से निपटने के कोई इंतजाम नहीं हैं। कोठी मीना बाजार मैदान पर होने वाली बसपा की रैली में अध्यक्ष मायावती आ रही हैं। आयोजन 11 बजे से है, लेकिन आसपास के जिलों से लोग सुबह से ही आना शुरू हो जाएंगे। वाहनों की संख्या अधिक होगी। अमीन और अहल्मद की परीक्षा 103 सेंटरों पर होगी, इसके लिए 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसमें शामिल होने 49 हजार अभ्यर्थी आ सकते हैं। अभिभावक भी साथ रहेेंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तो दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। परीक्षा के छूटने के दौरान एमजी रोड पर जाम लग सकता है। रैली के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था - अलीगढ़, हाथरस, फीरोजाबाद और मैनपुरी से आने वाले रैली के वाहन एनएच-2 से रामबाग से गुरुद्वारा गुरु का ताल होते हुए भावना टावर से करकुंज होकर आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 में पार्क किए जाएंगे। - मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर से करकुंज चौराहा होकर आवास विकास के सेक्टर 15 में पार्क किए जाएंगे। - एटा, कासगंज से आने वाले वाहन वाटर वर्क्स होते हुए खंदारी कट से घूमकर जिला जेल के सामने खंदारी पर पार्क किए जाएंगे। - बाह, फतेहाबाद, शमसाबाद की तरफ से आने वाले वाहन पुरानी मंडी होते हुए आगरा किला के पास रामलीला ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। - खेरागढ़, जगनेर से आने वाले वाहन मलपुरा नहर से खेरिया मोड़, ईदगाह बस अड्डा होते हुए तारघर मैदान में पार्क किए जाएंगे। - सैंया, ग्वालियर से आने वाले वाहन क्लब चौराहे पास तारघर मैदान में पार्क किए जाएंगे। - फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, किरावली की तरफ से आने वाले वाहन बाईपास से बिचपुरी रोड पर राजपुर फार्म हाउस में पार्क हाेंगे। ये रहेगा डायवर्जन - फीरोजाबाद से टूंडला होते हुए आगरा से मथुरा, दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन छलेसर से यमुना एक्सप्रेस वे से होकर मथुरा, दिल्ली को जाएंगे। - एमजी रोड-2 पर सामान्य यातायात बंद रहेगा। कंटीजेंसी रूट कंटीजेंसी रूट के रूप में खेरिया सिविल एयरपोर्ट से टाटा गेट होते हुए पृथ्वीनाथ रेलवे फाटक से शंकरगढ़ की पुलिया, रामनगर की पुलिया, कोठी मीना बाजार तक रोड पूरी तरह से खाली रखा जाएगा। इसी प्रकार एसएन मेडिकल कालेज से नालबंद चौराहा होते हुए कोठी मीना बाजार तक रोड पूरी से खाली रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें