फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरानी जगह पर होली नहीं रखी तो करेंगे पर्व परहेज

Sat, 08 Feb 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय जुन्नारदार में होली रखने को लेकर हर वर्ष ही विवाद सामने आता है। इस बार भी होली का पर्व नजदीक आते ही ग्रामीणों ने होली को पुराने स्थान पर रखवाने की प्रशासन से मांग की है। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान होने पर ही इस बार पर्व मनाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन पुराने स्थान पर होली नहीं रखवाता तो वह होली पर्व नहीं मनाएंगे। ग्रामीणों का कहना है दूसरे धर्म के लोग होली रखने को लेकर हर बार तरह-तरह की बात करते हुए होली के स्थान परिवर्तन की जिद करते हैं। इससे पर्व के मौके पर संवेदनशीलता बढ़ती है। गांव के महेंद्र सिंह का कहना है कि पहले होली गांव के पूरब में रखी जाती थी। बाद में सरकारी स्कूल में रखवा दी गई, लेकिन वहां से भी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होने के कारण होलिका दहन स्थल को हटवाना पड़ा। ऐसी स्थिति को देखते हुए गांव के लोग एक स्थान सुनिश्चित करने की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीण राजू बघेल ने कहा कि यदि इस बार होली की जगह स्थायी रूप से सुनिश्चित नहीं की गई तो गांव के लोग होली पर्व नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें