फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वार्ड 3 में माता रानी की मूर्ति स्थापित, 15 वर्षों से चल रही परंपरा

विज्ञापन
किरावली में मौनीबाबा मंदिर के समीप की गई माता की प्रतिमा स्थापित फोटो संवाद किरावली
विज्ञापन
किरावली। नवरात्रि पर शनिवार को पहले दिन कस्बा व ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा के साथ माता रानी की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। कस्बा किरावली के वार्ड नंबर 3 निवासी श्रद्धालु शिवदत्त हलवाई ने बताया कि उनके यहां माता रानी की प्रतिमा विगत 15 वर्षों से लगातार स्थापित की जा रही है। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ प्रतिदिन सुबह और शाम माता की सेवा करते आ रहे हैं। नवरात्रि के 9 दिनों तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे विशेष पूजा तथा रात्रि 7 बजे महाआरती का आयोजन किया जाता है, जो विगत 15 वर्षों से निरंतर जारी है। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से शिवदत्त हलवाई, रामप्रकाश दीक्षित, राजू और पुष्पेंद्र आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें