फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल। कस्बे के खेरागढ़ रोड स्थित नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, फूल बंगला और देवी जागरण का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य प्रभात फेरी से हुई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी और मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर में मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर में फूल बंगले की सजावट की गई और रात्रि में देवी जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर द्वारिका प्रसाद गोयल, जगदीश गोयल, रामनिवास गोयल, सुनील गोयल, जीतेन्द्र गोयल, पुरुषोत्तम गोयल, किशोर गोयल, राजू गोयल, लखन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें