फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए लगाए जाएंगे आइडिया बॉक्स

Fri, 05 Jul 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद संचालित करता है। इसमें विज्ञान क्षेत्र में नवाचार और प्रोजेक्ट के उत्कृष्ट आइडिया वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये विज्ञान मॉडल बनाने के लिए दिए जाते हैं। इसके अंतर्गत विद्यालयों में आइडिया बॉक्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल एक जुलाई से खोल दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में कक्षा 6 से 10 तक विद्यार्थियों के आइडिया विद्यालयों पोर्टल पर पंजीकृत कराए जाते हैं। इसके संबंध में संक्षेप में एक लेख विद्यार्थी को अपना ब्योरा सहित देना होता है। इसके लिए हर विद्यालय में एक आइडिया बॉक्स लगाया जाएगा। विद्यालय स्तर की समिति उत्कृष्ट आइडिया को चयन करेगी। एक विद्यालय से पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा। परिषद के द्वारा जनपद से चयनित किए गए विद्यार्थियों के खातों में विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।


इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना का पोर्टल खोला जा चुका है। विद्यालय अपने विद्यालयों से छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराकर उन्हें लाभान्वित करें। योजना में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए सरकार से 10 हजार रुपये मिलेंगे। विज्ञान मॉडल को राज्य स्तर तक प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। - डॉ. जयंत गुप्ता, समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें