फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आई लव मुहम्मद पर बवाल, विपक्ष पर साधा निशाना

Sun, 28 Sep 2025 04:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आई लव मुहम्मद के नाम पर बरेली में साजिशन उपद्रव कराया गया है। विपक्ष बरेली की घटना पर राजनीति कर रहा है जबकि आई लव मुहम्मद पर बरेली में न तो कोई केस दर्ज हुआ और न ही किसी की गिरफ्तारी। बावजूद इसके साजिश के तहत माहाैल खराब करने की कोशिश की गई है। साजिशकर्ताओं के चिह्नित किया जा रहा है। यह बातें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को ट्रांजिस्ट हाॅस्टल में पत्रकारों से वार्ता के दाैरान कहीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आवाज उठाना सभी का अधिकार है। लेकिन मनमानी करने का किसी को अधिकार नहीं है। बरेली में हुई माहौल खराब करने की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया है। माहौल खराब करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सत्ता में जबरन आने वाले लोग बवाल करवा रहे हैं। बरेली के मामले में विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टाॅलरेंस नीति पर काम कर रही है। अपराध नियंत्रित करने के लिए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार करने वालों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। हर वंचित इलाके में योजनाएं बनाकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार की उपलब्धियों से बौखलाया विपक्ष आरोप लगाने में जुटा हुआ है। बोले कि इन सबसे सरकार दबाव में आने वाली नहीं है। देश और प्रदेश के लोग भाजपा सरकार की नीतियों को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें