फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, जलने से वृद्धा की मौत

Wed, 17 Jan 2024 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव रहीमपुर में अलाव से झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी की आग में जलकर वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित पुलिस और राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

आग की इस घटना में मौत का शिकार दीपकुमारी (83) हुई। बताया गया कि वृद्धा झोपड़ी में लेटी थी। पास में ही अलाव जल रहा था। किसी तरह से अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से झोपड़ी में रखा सामान भी जल गया। आग की लपटें काफी तेज थीं। ग्रामीणों की नजर जैसे ही आग पर पड़ी तो लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। दमकल और थाना पुलिस को भी जानकारी दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतक वृद्धा का जला हुआ शव झोपड़ी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्धा के शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम को भेजा।

मटर की फली तोड़ने खेत पर गए थे परिजन
कासगंज। परिवार के लोग खेती के काम में लगे हुए थे। उन्हें इस हादसे का कतई आभास नहीं था। महिला के परिजन खेत पर मटर की फली तोडऩे गए थे। महिलाएं और बच्चे भी साथ में थे। जब झोपड़ी में आग की ज्वाला तेज हो गई और झोपड़ी जल गई। झोपड़ी की आग में ही वृद्धा जल गई। गांव वालों को वृद्धा के बचाव का कोई मौका नहीं मिला। वृद्धा की उम्र अधिक होने के कारण वह भी अपना बचाव नहीं कर पाईं। नाती लवकुश व परिवार के सुमन ने बताया कि इस तरह की घटना का उन्हें कतई आभास नहीं था। झोपड़ी में ठंड से बचाव के लिए रोज ही अलाव जलता था।
विज्ञापन


राजस्व प्रशासन की टीम आकलन को पहुंची
कासगंज। अग्रिकांड की सूचना पर सदर तहसील के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्रिकांड के मौके को देखा। परिवार के लोगों ने बताया कि झोपड़ी में रखा सामान भी जल गया। नायब तहसीलदार ने वृद्धा के परिवार का पूरा विवरण लिया। पीडि़त परिजनों को नायब तहसीलदार अरविंद गौतम ने सहायता का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें