फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, घायल

Tue, 30 Dec 2025 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
तेजाब डालने से घायल हुई सोनिया फोटो संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। दहेज उत्पीड़न से परेशान पत्नी मायके में रह रही थी। यहां पर पति ने आकर उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। पीड़िता के परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला कीली खाना निवासी सानू कुरैशी की पुत्री सोनिया का विवाह एक वर्ष पहले मथुरा के नई बस्ती निवासी हम्मूल के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही हम्मूल दहेज के लिए सोनिया का उत्पीड़न करने लगा। इससे परेशान होकर करीब नौ माह पहले सोनिया मायके वापस आ गई। सोमवार दोपहर सोनिया घर में अकेली थी। इसी दौरान हम्मूल आया और उस पर तेजाब डाल दिया पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें