फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निकाह के छह माह बाद पति ने घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर क्षेत्र निवासी महिला ने निकाह के 6 माह बाद पति पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के आदेश पर थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता सुहाना ने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई 2025 को उसका निकाह सदर के कुरैशी मोहल्ला निवासी शानू से हुआ था। 6 माह बाद ही उसने पीटना शुरू कर दिया। वह 7 माह की गर्भवती है और घर से निकालने के कारण अपने मायके में रह रही है। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई, तब प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोपी अब अलग-अलग नंबरों से कॉल कर शिकायत वापस लेेने का दबाव बना रहा है। रास्तेे में तेजाब फेंक कर चेहरा जलाने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें