फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: रात में दूसरी महिला से वीडियो कॉल पर बात करता है पति, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 29 Oct 2022 11:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एक महिला को निकाह के ढाई साल बाद उसके पति ने घर से निकाल दिया। उसे तलाक की धमकी दी। आरोप है कि पति दूसरी महिला से वीडियो कॉल पर बात करता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना किशनी में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि पति रात में किसी दूसरी महिला से वीडियो कॉल पर बात करता है। पत्नी ने विरोध किया तो उसे तलाक देने की धमकी दे रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढाई साल पहले हुआ निकाह 

किशनी क्षेत्र के गांव नगला दलफ खुर्द निवासी आसिया बेगम ने थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि उसका निकाह करीब ढाई वर्ष पूर्व फिरोजाबाद के नगला कोठी निवासी मोहम्मद अमन के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति और ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। 

धमकी देकर घर से निकाला

कई बार पंचायत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। पति उसे तलाक देने की धमकी देने लगा। वह रात में वीडियो कॉल पर दूसरी महिला से बात करता था। जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसे घर से बाहर निकाल दिया। पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें