पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से निकलकर नहीं आया तो पत्नी कमरे में पहुंची। वहां पति का शव फंदे पर लटका देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नारायण नगर में पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने फंदे पर लट कर अपनी जान दे दी। जानकारी उस समय हुई जब कमरे से कोई हलचल न होने पर पत्नी पहुंची। कमरे के अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
मोहल्ला नारायण नगर निवासी अर्पित शर्मा (35) का शनिवार रात पत्नी से झगड़ा हाे गया। इसके बाद घर में फंदा लगाकर लटक गया। रात करीब 11 बजे पत्नी ने लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। उसे उतारकर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए।
यहां चिकित्सकों ने इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर थी। आगरा रेफर किया जा रहा था तभी उसने दम तोड़ दिया। पिता रजनीश शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर अर्पित ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।