फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक बोलकर पति ने कर ली दूसरी शादी, विरोध पर दी तेजाब डालने की धमकी

Wed, 10 Jun 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पीड़िता का आरोप- दहेज के लिए मांगे पांच लाख रुपये
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना न्यू आगरा क्षेत्र की कासमा का आरोप है कि पति अरशद और ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। कुछ दिन बाद पति ने उससे तीन तलाक बोलकर एक युवती से दूसरी शादी कर ली। विरोध पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया है। मामले में थाना पुलिस को जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन

  
कासमा ने एसएसपी ऑफिस में दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका निकाह छह फरवरी 2013 को अरशद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही घरवाले परेशान करते थे। पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जाती थी। दहेज देने से मना करने पर मारपीट करते। इस बात का पता परिवार के लोगों को चलने पर पंचायत हुईं, लेकिन ससुराली नहीं माने। 

पति अक्सर चार-चार महीने के लिए घर छोड़ देता था। बाद में राजीनामा कर घर ले जाता था। मई 2019 में ससुरालियों ने मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। दो बच्चों के साथ मायके में रहने को मजबूर है। 
विज्ञापन


फेसबुक पर युवक से दोस्ती तोड़ने पर मिल रहीं धमकियां, दहशत में पीड़ित युवती का परिवार

पुलिस से शिकायत करने पर नौ महीने पहले पति घर आया। तीन बार तलाक बोलकर चला गया। दो महीने बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। पति अब भी धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पति सहित अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें