मथुरा में व्यापारी दोस्त को घर में प्रवेश देना दंपती को भारी पड़ गया। दोस्त ने पहले दोनों के बीच में गलतफहमी पैदा कर दरार डाली और विवाद पैदा किया, बाद में एक दिन पति की अनुपस्थिति में पत्नी के साथ छेड़खानी कर दी। पति ने अपने दोस्त के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।