फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को मारपीट कर पति ने निकाला घर से

Sat, 25 Mar 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव हरसेना में महिला को पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। मामले में महिला ने पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

गांव हरसेना निवासी ममता पत्नी छत्रपाल का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसे परेशान करता है। शराब पीकर उसके साथ झगड़ा कर मारपीट करता है। मामला सुलह समझौता केंद्र में चल रहा था। केंद्र के द्वारा समझौता कराते हुए उसे ससुराल भेजा था। पति नहीं माना और उसका उत्पीड़न जारी रखा है। मायके पक्ष के लोगों ने भी उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। ममता का आरोप है कि सोमवार को पति ने उसकी मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने ढोलना थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। ढोलना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें