फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के लिए उत्पीड़न: आगरा में मारपीट कर घर से निकाला, थाने पहुंची पत्नी को पति ने तीन तलाक दिया, सदमे में महिला

Sun, 10 Oct 2021 09:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मामला आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र का है, हिना का निकाह मथुरा के गांव लोवन निवासी आदिल के साथ 28 अगस्त 2019 को हुआ था। निकाह ममिया ससुर हनीफ ने कराया था।
विज्ञापन
लोहामंडी थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना लोहामंडी में मोहल्ला जटपुरा की निवासी हिना ने पति आदिल खां सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पांच लाख की कार नहीं देने पर ससुरालियों ने उत्पीड़न किया। मारपीटकर घर से निकाल दिया। मध्यस्थता करने के लिए पुलिस ने थाने पर बुलाया। मगर, आरोपियों ने मध्यस्थता करने के बजाय थाने के गेट पर धमकी दी। पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


लोहामंडी के जटपुरा निवासी हिना का निकाह मथुरा के गांव लोवन निवासी आदिल के साथ 28 अगस्त 2019 को हुआ था। निकाह ममिया ससुर हनीफ ने कराया था। आरोप है कि ससुराल जाते ही पांच लाख रुपये की कार के लिए उत्पीड़न किया जाने लगा। आए दिन मारपीट की जाती थी। खाना भी ठीक से नहीं देते थे। मोबाइल भी छीन लिया। सास आए दिन रंगरूप और शरीर की बनावट को लेकर ताना मारा करती थी। देवर दिलशाद भी धमकाता था।
मिट्टी का तेल डालकर जलाने की धमकी दी
चार अप्रैल को ममिया ससुर आए। उन्होंने सास को भड़काया। इसके बाद दोनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। सात अप्रैल को घर से निकाल दिया। पिता और भाई मायके लेकर गए।
विज्ञापन

पति ने तीन बार तलाक बोल दिया
पीड़िता का आरोप है कि सात अगस्त को जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। इसमें ससुरालियों के कब्जे में रखे जेवरात दिलाने की मांग की। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। 26 सितंबर को मायका और ससुराल पक्ष को मध्यस्थता के लिए थाना पर बुलाया था। दोपहर 12 बजे आए थे, डेढ़ बजे थाने से बाहर आए। तभी पति आदिल खां, सास शबाना, ससुर रहीश, ममिया ससुर और ममिया सास ने गालीगलौज की। जान से मारने की धमकी दी। पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। यह भी कहा कि वह कानून को नहीं मानता हूं।
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, दहेज प्रतिषध अधिनियम और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना की जा रही है।

नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: खुलासे के करीब एसआईटी, मोबाइल के डिलीट मैसेज में छिपा मौत का राज!
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें