फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल नहीं मिली तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक, दो साल पहले हुआ था निकाह

Thu, 26 Sep 2019 10:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खेड़ा राठौर के नंदगवा निवासी रोमा को शौहर मोहम्मद मलिक उर्फ राजा ने तीन तलाक दे दिया। रोमा के भाई अंजुम खां का कहना है कि इसकी वजह दहेज में बाइक की मांग पूरी न होना है। 
विज्ञापन


अंजुम ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया है कि बहन का जालौन के माधवगढ़ के गोपालपुरा निवासी राजा के साथ निकाह 17 मई 2017 को हुआ था। 

पति राजा, ससुर सलीम, नंद मीनू, शीलू, शीबू और शिल्पा बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। यह पूरी न हुई तो पति और ससुर ने उसे पीटा और ससुराल से निकाल दिया। 
विज्ञापन


बहन अब मायके में रही है। पति अपने बहनोई विक्की, भूरा और भांजे मनोज के साथ गांव में आया और रोमा को खींचकर ले जाने लगा। बहन ने इनकार किया तो तीन तलाक दे गया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है, तीन तलाक का अधिनियम नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें