फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पत्नी ने की गोलगप्पे खाने की जिद तो पति ने कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा, हत्या की कोशिश का आरोप

Thu, 15 Dec 2022 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक महिला ने अपने पति से गोलगप्पे खिलाने के लिए कहा था। पति ने उसे पांच रुपये के गोलगप्पे खिला दिए। पत्नी ने और खिलाने को कहा, इस पर पति भड़क गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में गोलगप्पे खिलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पति ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पत्नी की जान पर बन आई। पीड़िता का आरोप है कि पति ने कमरे में बंदकर उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं हत्या करने के उद्देश्य से उसे फंदे से लटकाने का प्रयास किया। किसी तरह वह उसके चंगुल से बचकर भागी और अपने मायके वालों को सूचना दी। मायका पक्ष के लोग उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन


मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठारपूटा का है। यहां रहने वाली महिला करिश्मा का आरोप है कि उसके पति ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। करिश्मा ने बताया कि उसने पति विकास से गोलगप्पे खिलाने के लिए कहा था। पति ने पांच रुपये के गोलगप्पे खिला दिए। करिश्मा ने पांच रुपये के और गोलगप्पे खिलाने को कहा। इस पर पति नाराज हो गया। उसकी पिटाई कर दी और बाल पकड़कर घर के अंदर ले आया। 

पड़ोसी के फोन से पिता को दी सूचना 

करिश्मा का आरोप है कि पति विकास ने कमरे का दरवाजा बंदकर उसकी पिटाई की। उसके नाखूनों को नोंचने का प्रयास किया। साड़ी से फंदा लगाकर उसकी हत्या करने का प्रयास करने लगा। करिश्मा किसी तरह पति के चंगुल से बचकर मकान की छत पर पहुंच गई। शोरगुल किया तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। पड़ोसी के फोन से करिश्मा ने पिता वीरी सिंह को फोन किया। कुछ देर बाद वह भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

इस बीच सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस भी पहुंच गई। वीरी सिंह घायल करिश्मा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार को भर्ती कर लिया गया। थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें