आगरा। थाना एकता क्षेत्र में सहायक अध्यापिका ने पति पर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गणेश रेजीडेंसी, देवरी रोड निवासी अंजली गौतम सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे ड्यूटी से घर लौटी थीं। पति भूपेंद्र कुमार ने उनका डेबिट कार्ड छीन लिया। विरोध करने पर पीटा। थाना एकता प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।