सैंया। थाना क्षेत्र के गांव तेहरा में पति रामवीर सिंह व पत्नी सविता के मध्य आए दिन हो रही कलह को लेकर पति, पत्नी के बीच मारपीट हो गई, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता का सीएचसी सैंया पर मेडिकल परीक्षण कराया। हालत नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया।