फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज हत्या के आरोपी पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। शादी के 8 महीने बाद दहेज उत्पीड़न झेल रही विवाहिता सुनैना ने जैतपुर के गढ़वार गांव में अपनी जान दी थी। उसके पिता ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जैतपुर पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जैतपुर के गढ़वार गांव में 21 फरवरी को विवाहिता सुनैना की मौत हुई थी। उसके पिता छदामीपुरा के विजय सिंह ने पति राजीव भदौरिया, सास कुसुमलता, ससुर रामबाबू, देवर अभिषेक, चचेरे भाई योगेश के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 8 महीने पहले सुनैना की शादी राजीव भदौरिया के साथ हुई थी। दहेज में कार की मांग को लेकर उत्पीड़न किए जाने का पिता ने आरोप लगाया था। एसओ जैतपुर ने बताया कि मंगलवार को दहेज हत्या के आरोपी पति राजीव भदौरिया और सास कुसुमलता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें