फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी पर लगाया चरित्रहीनता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दरोगा के साथ पत्नी के संबंध होने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद सामने आई महिला ने बताया कि पति उसे बदनाम कर रहा है। जो भी आरोप लगाए हैं सब गलत हैं। शनिवार को पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच कर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि एक चौकी पर तैनात दरोगा के पत्नी के साथ विवाहेत्तर संबंध हैं। करीब एक वर्ष से दरोगा का घर पर आना-जाना है। इससे उसका घर टूटने के कगार पर आ गया है। दरोगा से कई बार मना किया पर वह नहीं माना। शिकायत पर अधिकारी की ओर से जांच कराई गई। शनिवार को कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि पति द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाकर पति बदनाम कर रहा है। वह पति व बदनाम करने वाले अन्य लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें