बरौली अहीर। सीसी रोड़ निर्माण की मांग पर ग्रामीण 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल करेंगे इसकी सूचना ज्ञापन के माध्यम से सोमवार को डीएम दी गई। ग्राम श्यामों में 15 फरवरी से अधूरे सीसी सड़क निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन धरना ग्रामीण दे रहे है। समाजसेवी विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और 25 फरवरी से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करने के लिए ज्ञापन दिया । इस दौरान विजय सिंह लोधी,गुरुदयाल,सुंदर सिंह,मूल चंद,घनश्याम, चरन सिंह,बच्चू सिंह ,कमल सिंह,जगदीश,माता प्रसाद,देवीराम आदि मौजूद रहे।