फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समस्या के समाधान के भरोसे तोड़ी भूख हड़ताल

Sun, 27 Oct 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका परिसर में शनिवार की सुबह अपनी समस्या को लेकर महिला सफाई कर्मी व स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। शाम को एसडीएम सदर ने दोनों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। बता दें कि ठेका महिला सफाई कर्मी कमलेश ने सफाई नायक पर रजिस्टर में उपस्थिति के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत अधिशासी अधिकारी व जिलाधिकारी से की थी। इस पर सफाई नायक ने उसे सफाई कार्य करने से मना कर दिया। इस पर महिला सफाई कर्मी व स्थानीय निकाय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। साथ ही सभी सफाई कर्मियों ने काम बंद हड़ताल की चेतावनी दे दी। इसकी जानकारी मिलने पर शाम को एसडीएम सदर कोमल पंवार नगर पालिका परिसर पहुंची। यहां उन्होंने दोनों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई। साथ ही महिला कर्मी की समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें