फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 20 हजार अधिक लोगों को घरौनियां वितरित

Sun, 19 Jan 2025 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थी को घरौनी वितरण करते भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह,सदर विधायक देवेंद
विज्ञापन
कासगंज। स्वामित्व योजना के अंतर्गत शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद की 98 ग्राम पंचायतों के 20 हजार से अधिक ग्रामीणों को घरौनियां वितरित की गईं।मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। सरकार ने सभी के हित में कार्य किया है। घर का वैध प्रपत्र मिलने से अब घर के झगड़े नहीं होंगे। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की पहल है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि जिले में सभी ब्लॉकों व तहसीलों पर स्वामित्व कार्ड व घरौनियों का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की योजना के क्रियान्वयन में समस्या हो तो उन्हें जानकारी दें। इस दौरान सीडीओ सचिन, उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें