फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आग से घरलू सामान जलकर राख

Mon, 15 Jul 2024 03:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के बदरिया में शनिवार की रात एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में मकान स्वामी का लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही बाइक व साइकिल भी आग की चपेट में आकर जलीं। बदरिया गांव निवासी अशोक मिश्रा भेलपूरी का ठेला लगाते हैं। शनिवार की देर शाम भेलपुरी बेचने के बाद वो ठेले को लाकर घर के पास खड़ा कर दिए। भेलपुरी गर्म रहे, इसके लिए वो सुलगती कंडी को ठेले के पास छोड़ दिए। रात में अज्ञात समय कंडी सुलग कर आग का रुप ले ली और ठेले में आग पड़ ली।
विज्ञापन

देखते ही देखते बगल में खड़ी बाइक और साइकिल भी आग की लपटों की जद में आ गई। आग बढ़ती गई इस दौरान घर में रखे दो तख्त, बिस्तर, कपड़े, बर्तन आदि को आपने आगोश में लेती गई। आग की लपट ऊंची होने पर परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई। गृह स्वामी और परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने पानी डालकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन आग नहीं बुझी। सुबह पांच बजे फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड के आने पर ही आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर और अंदर रख सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें